फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   retired high court files case on his fake IITian son in law

फर्जी आईआईटीएन दामाद पर दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज ने किया केस

Mon, 22 Aug 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 22 Aug 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
retired high court files case on his fake IITian son in law
प्रद्यौगिकी संस्थान

दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से नटवरलाल दामाद और उसके परिवार वालों ने फ्राड कर दिया। जज ने झांसे में आकर अपनी बेटी का हाथ फर्जी आईआईटीएन के हाथ में दे दिया। शादी के तीन साल बाद जब यह राज खुला तो जज साहब ने अपने दामाद, समधी और समधन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा सेक्टर-20 थाने में दर्ज करा दिया।

विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश-1, दिल्ली निवासी वीके शाली दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज हैं। वीके शाली ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री पारूल शाली की शादी नवंबर, 2012 में जलवायु विहार में रहने वाले अक्षय धर के साथ की थी।
विज्ञापन


पारूल फिलहाल स्नैपडील में अधिकारी है। शादी के समय अक्षय की मां कल्पना तथा पिता आरके धर ने बताया था कि उनका पुत्र एमबीए किया हुआ है और आईआईटी दिल्ली से पढ़ा हुआ है। जबकि शादी के बाद पता चला कि युवक ने ऐसी ही किसी जगह से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह आईआईटी पास आउट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद उनकी बेटी को रुपयों के लिए परेशान किया जाने लगा

retired high court files case on his fake IITian son in law
Fraud

शादी के बाद उनकी बेटी को रुपयों के लिए परेशान किया जाने लगा। उनके दामाद ने उनकी बेटी की बंगलूरू में एक कंपनी में लगी नौकरी भी अमेरिका जाने के नाम पर छुड़ा दी। युवक अमेरिका गया भी, लेकिन उनकी बेटी को नहीं ले गया।

इसकी जगह युवक ने 50 हजार रुपये टिकट के नाम पर भी मांग लिए। शादी के बाद ही उन्हें पता चला कि उनके दामाद के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं जबकि शादी से पूर्व बताया गया था कि दोनों एक साथ रहते हैं। रिटायर्ड जज ने पूरे परिवार को नटवरलाल की संज्ञा देते हुए दामाद अक्षय धर, उसके पिता आरके धर और मां कल्पना धर के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिटायर्ड जज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सेक्टर-20 थाने में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सत्यता पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed