{"_id":"577961c54f1c1b72027f9baa","slug":"retas-teenager-to-resist-tampering-crazy-boyfriend-s-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिरफिरे आशिक ने रेता किशोरी का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिरफिरे आशिक ने रेता किशोरी का गला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ला गांव स्थित यमुना खादर में रविवार दोपहर छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक सिरफिरे आशिक ने 16 साल की किशोरी का गला रेत दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांडव नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक किशोरी परिवार के साथ चिल्ला यमुना खादर में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा पांच भाई व दो बहनें हैं। किशोरी का परिवार खेती करता है। रविवार दोपहर में किशोरी के भाई ने देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी।
विज्ञापन
उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। फौरन उसने मामले की सूचना परिजनों को देकर उसे अस्पताल पहुंचाया। किशोरी ने परिवार और पुलिस को बताया कि राजकुमार नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन
इधर, छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि किशोरी व राजकुमार की कुछ दिनों से दोस्ती थी। नजर अंदाज करने पर राजकुमार ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।