फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Restuarent owner killed for late service

रोटी लाने में हुई देर तो ले ली जान

Tue, 15 Apr 2014 05:10 PM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
Restuarent owner killed for late service

इंसान के सारे काम दो वक्त की रोटी के लिए ही होते हैं। रोटी एक ऐसी चीज जिसकी वजह से ये दुनिया चल रही है। कोई कितना भी बड़ा आदमी हो सबसे पहले वो काम की शुरूआत रोटी के लिए ही करता है।

विज्ञापन


पर यही रोटी अगर किसी की जान ले ले तो क्या कहेंगे। दिल्ली में अपने परिवार का पेट पालने के लिए यूसूफ नाम के आदमी ने अपना रेस्टोरेंट शुरू किया था। पर वो नहीं जानता था कि उसका काम ही एकदिन उसकी जान ले लेगा।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली की ओखला मंडी में रेस्टोरेंट मालिक यूसूफ की हत्या का मामला सामने आने के बाद यही सवाल उठता है। इस घटना में सबसे शर्मनाक बात ये है कि यूसूफ किसी दूसरे की बेसब्री और गुस्से का शिकार हो गया। यहां उसकी गलती सिर्फ इतनी ही थी कि उसने ग्राहकों को रोटी देने में कुछ देर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धारदार ह‌थियार से ली रेस्टोरेंट मा‌लिक की जान

Restuarent owner killed for late service

सोमवार रात ओखला सब्जी मंडी में बिस्मिल्ला रेस्टोरेंट में कुछ लोग खाना खाने के लिए पहुंचे। खाना खाते वक्त बीच में उन्होंने रोटी का ऑर्डर दिया। लेकिन वेटर जब रोटी लेकर आया तो उसने उन लोगों को रोटी न देकर पहले से खाना खा रहे ग्राहकों को रोटी दे दी।

ये देखकर रोटी का ऑर्डर देने वाले कस्टमर भड़क गए और रेस्टोरेंट मालिक से झगड़ पड़े। पर ये जुबानी जंग कब हाथापाई में बदल गई पता ही नहीं चला। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्साए लोगों ने रेस्टोरेंट मालिक यूसुफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद वे फरार हो गए।

घायल यूसुफ को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में मौजूद लोगों का कहना है ये लोग पहले भी स्थानीय होटल वालों से झड़प कर चुके हैं। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मर्डर का केस फाइल कर हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed