{"_id":"587903df4f1c1b7840ba9721","slug":"resist-tampering-attack-with-knife-girl-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवती पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवती पर चाकू से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 14 Jan 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली सेक्टर 58 क्षेत्र छेड़खानी का विरोध करने पर एक मनचले ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवती ने शोर मचा दिया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता को मामूली चोट आई है। पीड़िता ने युवक के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती रूबी (बदला हुआ नाम) खोड़ा गाजियाबाद में रहती हैं। वह सेक्टर-62 स्थित कंपनी में काम करती है। युवती का आरोप है पिछले कई दिन से खोड़ा का ही रहने वाला एक युवक उसके साथ आते जाते छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने कई बार युवक को ऐसा करने से मना किया।
विज्ञापन
आरोप है कि गुरुवार देर शाम युवती कंपनी से घर लौट रही थी। जब वह फोर्टिस अस्पताल के पास पहुंची तो युवक ने उसे रोक लिया। युवक युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। युवती के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोग युवक की तरफ भागे। अपने आपको घिरता देख आरोपी युवक वहां से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन