{"_id":"489c0362d3ec6b41ac8fd1fc8e2c5def","slug":"rescued-by-boyfriend-girlfriend-jumped-in-front-of-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के सामने कूदी प्रेमिका को प्रेमी ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के सामने कूदी प्रेमिका को प्रेमी ने बचाया
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Apr 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि जान की परवाह न करते हुए प्रेमी ने ट्रैक पर कूद प्रेमिका की जान बचा ली। घटना दोपहर डेढ़ बजे की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर दोपहर में एक प्रेमी जोड़ा बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। कुछ देर बाद दोनों में कहासुनी हुई।
इसके बाद पांच नंबर ट्रैक पर मालगाड़ी को आते देख प्रेमिका ट्रैक पर कूद गई, जब तक ट्रेन युवती के करीब आती उससे पहले प्रेमी युवक भी ट्रैक पर कूद गया और प्रेमिका का हाथ खींच ट्रैक से अलग किया।
विज्ञापन
घटना को देख मौके पर लोग इकट्ठा हो गया। घटना की जब तक जीआरपी और आरपीएफ को भनक लगी प्रेमी जोड़ा विजय नगर की तरफ चला गया।
आरपीएफ और जीआरपी ने प्रेमी जोड़े को तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं मिला। जीआरपी थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज लवानिया का कहना है कि इस तरह की घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन