फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Repeat after removing custody, manipulating father's head, tampering

हिरासत से छूटते ही दोबारा पहुंचा छेड़छाड़ करने, भाई-पिता का सिर फोड़ा

Thu, 16 Mar 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 16 Mar 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Repeat after removing custody, manipulating father's head, tampering
file photo - फोटो : अमर उजाला

होली में रंग खेलने के बहाने युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पहली बार पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर छोड़ दिया। आरोपी सीधा युवती के घर पहुंचा और फिर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर आरोपी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवती, उसके भाई व पिता का सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन


शिकायत पर थाना फेज तीन पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो साथियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार निवासी परिवार यहां चोटपुर गांव में रहता है। आरोप है कि होली की सुबह पड़ोसी मदन सिंह ने युवती छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


युवती के परिजन ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन आरोपी को हिरासत में थाना फेज तीन ले गई। दोपहर में आरोपी हिरासत से छूटकर गांव पहुंच गया। जहां उसने फिर से युवती से छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के भाई व पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने दोस्त राजीव व राजेंद्र से मिलकर ईंट से पीड़िता, उसके भाई व पिता का सिर फोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed