फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reliance on an ID 50 SIM cards were distributed, the largest fraud in raids

एक आईडी पर बांट रहे थे रिलायंस के 50 सिमकार्ड, छापेमारी में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

Thu, 14 Jul 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 14 Jul 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
Reliance on an ID 50 SIM cards were distributed, the largest fraud in raids
सिमकार्ड फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस कंपनी के सिम कार्ड को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राहकों की आईडी की फोटो कॉपी कराकर उससे कई-कई सिम कार्ड एक्टिवेट करा लिए गए। 

विज्ञापन


कुछ ग्राहकों की आईडी पर 50-50 सिम जारी किए गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर छापेमारी कर रिलायंस ऑफिस से एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इसके पीछे काम कर रहे रैकेट की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकारपुर तिराहे पर रमपुरा के पास रिलायंस कंपनी का ऑफिस है। यहां से रिलायंस के प्रीपेड सिम डिस्ट्रीब्यूटरों को बांटे जाते हैं। वहां से रिटेलरों को सिम डिस्ट्रीब्यूट किए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कंपनी के ऑफिस में फर्जी तरीके से सिम बांटे जा रहे हैं। नरसलघाट चौकी प्रभारी रवि सहगल ने टीम के साथ छापेमारी करके सैंकड़ों सिम और दस्तावेज बरामद किए। 

युवक की शिकायत पर पुलिस ने किया खुलासा

Reliance on an ID 50 SIM cards were distributed, the largest fraud in raids
सिमकार्ड फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने रिलायंस के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्राहक की आईडी की 50-50 फोटो स्टेट और कई फोटो बनाकर फर्जी तरीके से सिम जारी किए गए हैं। 

नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि रिलायंस कंपनी के एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है। इस बारे में रिलायंस के जेसीएम प्रशांत कुमार ने कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया है।

ऐसे हुआ खुलासा
शहर का रहने वाले एक युवक ने कुछ माह पहले ही कंपनी में नौकरी करने गया था। कंपनी के कर्मचारियों ने जब उससे इस काम को करने के लिए कहा तो उसने काम करने से इनकार करते हुए नौकरी छोड़ दी। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed