{"_id":"e3d8a08ac10bf53c5881f81b32612e23","slug":"relative-steals-10-lakh-of-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर को अपनों ने ही लूट लिया!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर को अपनों ने ही लूट लिया!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 Jul 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक गेस्ट हाउस में ठहरे प्रॉपर्टी डीलर के दस लाख रुपये चोरी कर लिए गए। प्रॉपर्टी डीलर इनोवा कार खरीदने के लिए शामली (उप्र) से आया था। पीड़ित की शिकायत पर दरियागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुफ्ती वजाहत (31) सपरिवार शामली के गढ़ी अब्दुल्ला गांव निवासी हैं। वह खेती बाड़ी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। गत 9 जुलाई को वह दरियागंज आए और यहां के अल तौहीद गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 202 में रुके।
विज्ञापन
मुफ्ती के मुताबिक 10 जुलाई की शाम वह इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए चले गए। रात साढ़े ग्यारह बजे वापस कमरे में पहुंचे और बैग देखा तो उससे दस लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेडिकल में दाखिले के नाम पर 35 लाख की ठगी
मुफ्ती ने गेस्ट हाउस कर्मी से कमरे में किसी के आने के बाबत पूछताछ की। उसने बताया कि मुफ्ती के ही दो परिचित आए थे और कुछ देर कमरे में रहकर चले गए।
मुफ्ती ने दोनों परिचितों सवाई माधोपुर निवासी रहीम और आगरा निवासी नदीम को फोन किया और उसे गेस्ट हाउस पहुंचने के लिए कहा।
उन लोगों ने जल्द पहुंचने की बात कही, लेकिन जब दो बजे रात तक नहीं पहुंचे और अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया, तो मुफ्ती ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। उसने आशंका जताई कि उनके दोनों परिचितों पर रुपये चोरी करने का शक है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।