फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relative did the abuse by calling at home

रिश्तेदार ने घर पर बुलाकर किया दुष्कर्म

Fri, 10 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 10 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Relative did the abuse by calling at home
gangrape - फोटो : The Sun

भाभी ने ननद को घर पर बुलाकर उसे अपने भाई के हवाले कर दिया और कमरा बंद कर चली गई। कमरे में बंद युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


19 वर्षीय युवती के मुताबिक उसके भाई भाभी घर से अलग सेंट्रल थाना क्षेत्र में रहते हैं। पलवल स्थित एक इंस्टीट्यूट मेें डिप्लोमा करने वाला भाभी का भाई पंकज भी उनके साथ रहता है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 8 दिसंबर 2016 को भाभी ने फोन कर उसे अपने घर पर बुलाया। वह भाई के घर गई और भाभी के साथ एक कमरे में बैठकर बातें कर रही थी। इस दौरान पंकज आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज के आते ही भाभी यह कहती हुई कि तू यहीं बैठ मैं अभी आती हूं कह कर बाहर चली गई और दरवाजे की कुंडी लगा दी। आरोप है कि पंकज ने उसके साथ दुष्कर्म किया।


मामले की जांच कर रही महिला थाने की एएसआई मुकेश ने बताया कि पीड़िता ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया उसकी शिकायत पर आरोपी पंकज को पकड़कर जेल भेज दिया गया। आरोपी महिला के खिलाफ जांच की जा रही है, दोषी होने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed