पिता का इलाज कराने पहुंची बेटी का अस्पताल मालिक ने रेप कर बनाया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल में अपने पिता का इलाज करने पहुंची नाबालिग लड़की को नशीला पेय पिलाकर रेप करने के मामले में गाजियाबाद में सनसनी फैला दी है। लड़की के पिता शराब के नशे से पीड़ित थे जिनका इलाज कराने के लिए लड़की अपने पिता के साथ इस अस्पताल में पहुंची थी।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। लड़की के मुताबिक अस्पताल का मालिक उसके पिता की हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ लंबे समय तक बलात्कार करता रहा।
आरोपी ने लड़की की न्यूड तस्वीरें भी अपने मोबाइल से ले ली और इसे इंटरनेट पर डालकर वायरल करने की भी धमकी देता रहा। पिता की मौत के बाद लड़की ने अंततः इसकी शिकायत पुलिस में करने का फैसला किया।
ऐसे पहंची दरिंदे की चंगुल में
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को (POCSO) एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की 12वीं में पढ़ती है और उसकी उम्र महज 17 साल की है। लड़की ने बताया कि उसके 42 वर्षीय पिता ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते थे।
उसका परिवार लंबे समय से पिता की शराब की लत से परेशान था। इस निजी अस्पताल में आने से पहले पिता की शराब की इस लत को छुड़ाने के लिए पहले वो दूसरे रिहैब सेंटर भी गईं थीं लेकिन फायदा न होने पर उन्हें गाजियाबाद स्थित इस अस्पताल के बारे में पता चला।
जुलाई 2016 में गाजियाबाद के हैप्पी होम्स रीहैब सेंटर के बारे में पता चलते ही वो अपने पिता को लेकर यहां पहुंची। उसने अपने पिता को यहां भर्ती करा दिया ताकि वह अपने छोटे भाई और घर की जिम्मेदारी उठा सके।
होटल में कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ
पीड़िता ने बताया कि पिता को एडमिट करने के दो दिन बाद उसके पास फोन आया कि पिता की हालत ठीक नहीं है और इस बारे में तुरंत बात करने के लिए वह अस्पताल पहुंचे। जब उसने कहा कि वह अकेले रीहैब सेंटर नहीं पहुंच सकती तो उसे महिपालपुर एक होटल में मिलने के लिए बुलाया गया।
असल में फोन पर निजी अस्पताल का मालिक था जिसने उसे बताया कि उसके पिता के इलाज के लिए एक मनोचिकित्सक की मदद लेनी पड़ेगी जो महिपालपुर के इसी होटल में उससे मिल लेंगे।
मनोचिकित्सक से मिलने के लिए वह महिपालपुर स्थित होटल पहुंच गई। यहीं पर बातचीत के दौरान कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया गया जिससे वह बेहोश हो गई।
न्यूड वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि जब अगले दिन वह होश में आई तो होटल के एक कमरे में निर्वस्त्र पड़ी थी और उसके बगल में गाजियाबाद स्थित रीहैब सेंटर का मालिक सोया हुआ था।
लड़की ने बताया कि जब उसने इस बारे में पूछा तो उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर मैंने मुंह खोला तो उसके पिता को जान से मार देगा। इतना ही नहीं उसने लड़की को अपने मोबाइल में कैद उसकी निर्वस्त्र तस्वीरें और वीडियो भी दिखाई और उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी।
इस घटना के बाद उसने पीड़िता के साथ कई बार रेप किया और उसे मुंह बंद रखने की धमकी देता रहा। हालांकि जनवरी 2017 में इलाज के दौरान लड़की के पिता की मौत हो गई।
पिता का व्यापार भी हड़प लिया
पिता की मौत के बाद पीड़िता का परिवार आर्थिक तंगी से गुजरने लगा। इस बीच रीहैब सेंटर के मालिक ने पीड़िता के परिवार से भी संबंध बना लिए और उनका भरोसा जीत लिया।
उसने पीड़िता की मां से पिता का व्यापार संभालने की बात कह उनके सारे ट्रक भी अपने कब्जे में ले लिए और जब पीड़िता की मां पैसे मांगने उसके पास पहुंची तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया।
पिता की मौत और परिवार की आर्थिक तंगी से परेशान हो चुकी पीड़िता ने आखिर सबकुछ पुलिस को बताने का फैसला किया। उसने रीहैब सेंटर मालिक के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और उसके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज कराया है।