फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   refusing for marriage boy threw sticky thing on girl's face

शादी से मना करने पर फेंका ऐसा पदार्थ जिससे किशोरी के चेहरे पर हो गए जख्म

Fri, 11 Aug 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Aug 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
refusing for marriage boy threw sticky thing on girl's face
demo pic

मयूर विहार में शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे ने किशोरी के चेहरे पर एडेसिव (चिपकाने वाला पदार्थ) फेंक दिया। इसकी वजह से उसके चेहरे पर जख्म हो गया। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है, प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

 

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह (19) के रूप में हुई है। आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां और दो भाइयों के साथ त्रिलोकपुरी में रहती है। पिता की मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन

 

वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। पिछले महीने किशोरी अपनी मां के साथ लुधियाना में नानी के घर गई थी। वहां उसकी मुलाकात चरणजीत नाम के युवक से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दिल्ली आने के बाद भी किशोरी चरणजीत से फोन पर बात करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का प्रस्ताव रखने से किशोरी की मां ने लगाई फटकार

refusing for marriage boy threw sticky thing on girl's face
demo pic

इस मंगलवार को चरणजीत किशोरी के घर पर आया। रात में उसने चरणजीत की मां के सामने बेटी से शादी करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन किशोरी की मां ने उसे डांट दिया। युवक किशोरी को उसके साथ पंजाब चलने के लिए कहने लगा।

 

किशोरी ने मना कर दिया। गुस्से में आकर चरणजीत किशोरी के घर से बाहर चला गया और कुछ देर बाद आया। उसने किशोरी को धमकी देते हुए चेहरे पर एडेसिव की शीशी उड़ेल दी और फरार हो गया।
 

किशोरी के चीखने पर मां उसे अस्पताल ले गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने फरार आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed