{"_id":"57f3bd5a4f1c1b940a26f845","slug":"really-had-to-ask-for-help-the-money-extracted-from-atm-cards-to-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद मांगना पड़ा महंगा, कार्ड बदल कर एटमी से निकाले पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद मांगना पड़ा महंगा, कार्ड बदल कर एटमी से निकाले पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : concept photo
एटीएम से पैसा निकालने के दौरान मदद मांगना एक शख्स को भारी पड़ गया। अज्ञात युवक ने कार्ड बदल कर उससे 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। सिविल लाइन थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
अंबाला निवासी जसविंदर कुमार यहां एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। पुलिस में दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को राजीव नगर ईस्ट माता रोड पर एक बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए थे।
विज्ञापन
लेकिन पैसे नहीं निकले। इस पर एक युवक ने सहयोग करने के नाम पर एटीएम कार्ड ले लिया। लेकिन उससे भी पैसे नहीं निकले। कुछ देर बाद जसविंदर के मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। बैंक से पता करने पर जानकारी मिली कि एटीएम कार्ड बदला हुआ है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में लाजपत नगर निवासी आशिष वर्मा बहन का एटीएम कार्ड लेकर न्यू रेलवे रोड स्थित एसबीआई एटीएम बूथ पर तीन अक्तूबर को पैसे निकालने गया था। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि पैसे निकालते वक्त एक युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर करीब 28 हजार रुपये निकाल लिया।