{"_id":"a47c91c7fac972122619d34e458a1fd4","slug":"real-brother-fired-on-his-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाई ने बहन को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाई ने बहन को मारी गोली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला को गोली मार दी गई। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घ्ाटना नई दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में बुधवार शाम हुई।
विज्ञापन
घायल अनीता (45) के परिजनों ने उसके भाई नरेश पर ही गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, अनीता जे-5, एमएस पार्क में रहती है। बुधवार शाम उसका भाई नरेश घर पहुंचा। आरोप है कि झगड़े के दौरान उसने अनीता को गोली मार दी।
उत्तर-पूर्वी जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने बताया कि संपत्ति को लेकर दोनों में कुछ विवाद चल रहा है। परिजनों ने नरेश पर आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन