फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rave party on business men farm house in gurgaon police raid

होली के दिन रेव पार्टी, व्यापारी के फार्म हाउस पर पड़ा छापा

Sat, 26 Mar 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 26 Mar 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
rave party on business men farm house in gurgaon police raid
रेव पार्टी

होली के दिन रेव पार्टी की खबर के बाद सोहना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात फार्म हाउस में छापेमारी की तो कहानी कुछ और निकली। सोहना थाना पुलिस को बृहस्पतिवार की रात में सूचना मिली कि दौला गांव में स्थित फार्म हाउस में रेव पार्टी चल रही है।

विज्ञापन


जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि फार्म हाउस दस हजार रूपये में बुक कराया गया है। दिल्ली के न्यू राजेन्द्र नगर के रहने वाले कृष्णा नाम के युवक का 25वां जन्म दिन था।
विज्ञापन


जिसने अपने बर्थ डे के आयोजन के लिए केवल बीयर परोसने के लिए आबकारी विभाग से अनुमति ले रखी है। पुलिस मौके से बीयर की खाली बोतलें व कुछ अन्य सामान लेकर वापस आ गई। छानबीन कर पार्टी करने वाले को क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहना थाने के प्रभारी नरेन्द्र ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि रेव पार्टी चल रही है। छानबीन के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता की जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में फार्म हाउस संचालक को चेतावनी भी दी गई है कि दुबारा से किसी तरह की पार्टी आयोजित करने से पहले आस-पास के लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखे। रेव पार्टी होने की जानकारी पुलिस को गांव के लोगों ने दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed