{"_id":"f642f7b9cd00f2f26c2be6542cda7e84","slug":"rapist-escaping-from-23-years-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"23 साल से फरार रेपिस्ट गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
23 साल से फरार रेपिस्ट गिरफ्तार
Updated Sat, 19 Jul 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सीआईए बड़खल की टीम ने करीब 23 वर्ष से फरार दुष्कर्म के एक
विज्ञापन
आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 1991 में एक लड़की
को भगा कर ले जाने व दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सीआईए बड़खल के मुताबिक, आरोपी राजेश वहां पर ऑटो चालक था।
जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि उस पर वर्ष 1991 में थाना एनआईटी में एक लड़की को भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज हुआ था। उस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

जमानत मिलने पर हो गया था फरार
गिरफ्तारी के बाद राजेश पर केस चला था जिसमें अदालत ने उसे दो वर्ष की सजा दी। राजेश ने उच्च न्यायालय में अपील की, जहां उसकी सजा बरकरार रही।
पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई और वह बाहर आकर फरार हो गया। सीआईए बड़खल की टीम ने एक सूचना के बाद आरोपी पर लुधियाना में काफी समय तक नजर रखी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी राजेश ने पुलिस को बताया कि वह फरीदाबाद में सी-325 डबुआ कॉलोनी में रहता था, फरार होने के दौरान वह कुछ समय दिल्ली में रहा और बाद में लुधियाना जाकर रहने लगा। उसने वर्ष 1998 में डबुआ कॉलोनी स्थित अपना मकान बेच दिया था और मां के साथ लुधियाना में रहने लगा।