फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rapid firing at RPI leader's farm house in delhi

आरपीआई नेता के फार्म हाउस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड जख्मी

Mon, 01 Jun 2020 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2020 04:40 AM IST
सार

  • बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं मोहम्मद शकील सैफी
  • स्थानीय लोगों के जुटने पर बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस  

विज्ञापन
Rapid firing at RPI leader's farm house in delhi
शकील सैफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसपी के टिकट पर 2014 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ चुके मोहम्मद शकील सैफी के फार्म हाउस पर रविवार को नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वर्तमान में शकील रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बदमाश उनके फार्म हाउस में घुसने का प्रयास कर रहे थे। रोकने पर अपराधियों सिक्योरिटी गार्ड  पर गोलियां चला दीं। 

विज्ञापन


हमले में दोनों टांगों में गोली लगने से सिक्योरिटी गार्ड हरिकिशन (50) बुरी तरह जख्मी हो गया।  शोरशराबा सुनकर आए लोगों का देखकर बदमाश करीब आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जख्मी गार्ड को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बदमाश ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शकील सैफी रिपब्लिकन पार्टी के नेता होने के अलावा वर्ल्ड पीस हॉर्मनी नाम से एक संस्था भी चलाते हैं। 

संस्था आतंकवाद और असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवाज उठाती रहती है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से शकील पर हमला हुआ है।  पुलिस के मुताबिक शकील सैफी अपने परिवार के साथ निहाल विहार-नांगलोई स्थित फार्म हाउस में रहते हैं।  सुबह करीब 9.00 बजे नकाबपोश दो युवक उनके फार्म हाउस पर पहुंचे। 

आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड से शकील को बुलाने के लिए कहा। इस पर सुरक्षा गार्ड फोन पर अंदर बात करने लगा।  इसी दौरान बदमाश अंदर घुसने लगे। सुरक्षा गार्ड ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो अचानक एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गार्ड पर गोली चला दी। गोली उसकी दोनों टांगों में लगी। शोर हुआ तो बदमाश फरार हो गए। जख्मी हालत में घायल हुए गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में समझौता न कराने पर हुआ हमला
शकील सैफी ने बताया कि पिछले साल मई में एक युवती ने आईपी इस्टेट थाने में चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती उनके पश्चिम विहार स्थित मकान में रहती है। शकील उसकी मदद कर रहे थे। 


इधर कई नेता व बड़े पुलिस अधिकारी मामले में समझौते का दबाव भी बना रहे थे। ऐसा न करने पर लगातार उनको जान से मारने की धमकी मिल रही थी। शनिवार को उनके लेटर बॉक्स में एक धमकी भरा पत्र मिला था। पुलिस उसके आधार पर मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed