{"_id":"57d566ca4f1c1bbb61318ae0","slug":"raped-with-student-in-unconcious-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर सीखने गई छात्रा से नशे की हालत में किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर सीखने गई छात्रा से नशे की हालत में किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर सीखने गई एक नाबालिग छात्रा को उसके दो परिचित युवकों ने नशीला पदार्थ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
नशे की हालत में किसी तरह घर पहुंची छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। थाना शहर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कस्बे की एक कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह कंप्यूटर सीखने के लिए एक संस्थान में जाती है। पांच अगस्त को भी वह ऑटो से कंप्यूटर कोर्स के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
तभी अंबेडकर चौक के पास योगेश और बृजेश ने ऑटो रुकवाकर उसे उतार लिया। वह दोनों को पहले से पहचानती है। दोनों ने बातचीत के दौरान उसे पीने के लिए जूस दिया। जिसे पीते ही उसे नशा हो गया।
नशे की हालत में दोनों उसे कार में बैठाकर सेक्टर 12 के निकट एक मकान में ले गए। जहां दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों उसे बल्लभगढ़ के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। जांच अधिकारी राजबाला ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।