फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with woman in Jan nayak express

चलती ट्रेन की लेडीज कोच में पहले महिला से की लूटपाट फिर किया रेप

Sun, 20 Nov 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
rape with woman in Jan nayak express
rape - फोटो : अमर उजाला

जननायक एक्सप्रेस ट्रेन के लेडीज कोच में अकेली महिला से लूटपाट और रेप करने का मामला सामने आया है। वारदात शाहदरा और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में हुई।

विज्ञापन


महिला को कोच में अकेली देखकर शाहदरा स्टेशन से तीन बदमाश चढ़ गए और पहले तो उसके साथ दो बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए, जबकि तीसरा बदमाश उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर लोहे के पुल पर गश्त कर रहे रेलवे पुलिसकर्मी ट्रेन पर चढ़े और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय पीड़िता बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली है। दिल्ली में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह दिल्ली आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेली थी मह‌िला

rape with woman in Jan nayak express
rape

रिजर्वेशन नहीं होने की वजह से वह दरभंगा से अमृतसर के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस की लेडीज कोच में सवार हो गई। 17 नवंबर की दोपहर तीन बजे लेडीज कोच में सवार सभी महिलाएं शाहदरा स्टेशन पर उतर गईं और कोच में वह अकेली रह गई।

शाहदरा स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने पर कोच में तीन युवक सवार हो गए और दो ने पीड़िता के गले से चेन, बैग व अन्य सामान लूट लिया और धीमी गति से चल रही ट्रेन से छलांग लगाकर फरार हो गए। वहीं तीसरे बदमाश ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया।

महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके गुप्त अंग को दांतों से काट लिया और महिला से जबर्दस्ती करने लगा। अपने को बचाने के क्रम में महिला ने भी आरोपी के निजी अंग को दांत से काट लिया। तब तक ट्रेन लोहे के पुल आ गई। शोर सुनकर वहां गश्त कर रहे सिपाही संजय और विनोद कोच में चढ़ गए और आरोपी को दबोच लिया।

सिपाहियों को सम्मानित करने की घोषणा

rape with woman in Jan nayak express
rape

सूचना पाकर लहूलुहान अवस्था में पीड़िता और आरोपियों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शाहबाज (25) नशेड़ी है। उधर, पुलिस एनजीओ की मदद से महिला की काउसलिंग करवा रही है।

सिपाहियों को सम्मानित करने की घोषणा
आरपीएफ के आईजी संजय किशोर ने बताया कि दोनों सिपाहियों की बहादुरी की वजह से आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली है। रेलवे पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की है।

 

वहीं दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी मुकेश कुमार मीणा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है साथ ही फरार अन्य दो आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed