{"_id":"58471d974f1c1be059448fa3","slug":"rape-with-woman-in-charak-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चरक अस्पताल में युवती से डॉक्टर समेत चार ने किया गैंगरेप, पीड़िता से 25 हजार भी हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरक अस्पताल में युवती से डॉक्टर समेत चार ने किया गैंगरेप, पीड़िता से 25 हजार भी हड़पे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:06 PM IST
सार
दो लैब टेक्नीशियन, एक डॉक्टर व माली पर दो माह तक वारदात को अंजाम देने का आरोप
विज्ञापन
gangrape
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोती बाग स्थित एनडीएमसी के चरक अस्पताल में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लैब टेक्नीशियन का कोर्स करने के बाद युवती अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए आई थी। यहां अस्पताल के दो लैब टेक्नीशियन, एक डॉक्टर व एक माली ने नौकरी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दो माह तक गैंगरेप किया।
विज्ञापन
यही नहीं आरोपियों ने उससे 25 हजार रुपये भी हड़प लिए। दो माह शोषण झेलने के बाद आखिर पीड़िता ने साउथ कैंपस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर अफजल खां और एक लैब टेक्नीशियन किशनपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बाकी दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक सपना (22) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शालीमार बाग थाना क्षेत्र में रहती है। इसी साल मार्च में सपना ने महिपालपुर स्थित एक संस्थान से लैब टेक्नीशियन का कोर्स किया था।
विज्ञापन
सितंबर में उसकी ट्रेनिंग समाप्त हो गई
gangrape
इसके फौरन बाद सपना ट्रेनिंग के लिए मोतीबाग स्थित चरक अस्पताल आ गई थी। यहां सितंबर में उसकी ट्रेनिंग समाप्त हो गई। इस बीच अस्पताल के लैब टेक्नीशियन किशनपाल ने उसे नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि अक्तूबर माह में किशनपाल ने कॉल कर सपना को नौकरी के लिए अस्पताल बुलवाया।
यहां एक कमरे में उसने और सुरेंद्र नामक दूसरे लैब टेक्नीशियन ने सपना के साथ गैंगरेप किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि इसके बाद अस्पताल में तैनात डॉक्टर अफजल खां व एक माली ने भी सपना को हवस का शिकार बनाया।
पीड़िता से 25 हजार रुपये भी ले लिए गए। दो माह तक गैंगरेप करने के बाद आखिर चार दिसंबर को पीड़िता ने हिम्मत कर साउथ कैंपस थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की। जांच के बाद पुलिस ने किशनपाल और डॉक्टर अफजल खां को दबोच लिया।