{"_id":"7c2aadc9c15e4d85e669766457ebebec","slug":"rape-with-woman-by-husband-s-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 22 Feb 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक पति ने अपने दोस्त से पत्नी का बलात्कार कराया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थक-हार कर पीड़िता बुलंदशहर की अदालत में न्याय के लिए गई, तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
बुलंदहशहर के अगौता क्षेत्र निवासी एक दंपत्ति की ढाई साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दंपत्ति सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के संतोषनगर कॉलोनी में रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि तीन माह पहले उसका पति अपने एक दोस्त के साथ आया और जबरन उसके कमरे में दोस्त को भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:तीन लड़कों ने किया नाबालिग से गैंगरेप
विज्ञापन
उसने बताया कि पति के कहने पर दोस्त ने उसके साथ बलात्कार किया और बाद में पति ने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत सूरजपुर पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। पीड़िता अपने गांव वापस चली गई और अदालत की शरण ली।
बुलंदशहर अदालत ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। बुलंदशहर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र को मामला ट्रांसफर कर दिया है।
सीओ डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि दंपत्ति के बीच आपसी विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार दोनों के बीच समझौता कराया जा चुका है।