दिल्ली: पड़ोसियों ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के दो अलग-अलग इलाकों में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहला मामला अमन विहार का है जबकि दूसरा मामला मंगोलपुरी इलाके का है।
अमन विहार इलाके में 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया।
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोसी देवेंद्र शादी करने का वादा करके उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह शादी से इंकार कर फरार हो गया है।
जान से मारने की धमकी देकर किया रेप
वहीं, दूसरे मामले में मंगोलपुरी इलाके में रहने वाली 22 साल की युवती ने 5 अप्रैल को थाने पहुंचकर पड़ोस में रहने वाले सूरज पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
उसने बताया कि दोपहर में वह घर में अकेली थी। इसी दौरान सूरज उसके घर में जबरदस्ती घुस गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
दोनों ही मामलों में मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।