{"_id":"76d9cea2907f04961ddcee8005058c3a","slug":"rape-with-six-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे मंजिले पर ले जाकर किया 6 साल की बच्ची का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथे मंजिले पर ले जाकर किया 6 साल की बच्ची का रेप
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची कई घंटे अस्पताल में भर्ती थी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के अनुसार, मामला दर्जकर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, घटना 26 जनवरी शाम करीब पांच बजे की है। आरोपी बच्ची को पॉश इलाके ईस्ट ऑफ कैलाश के डी-ब्लॉक में स्थित एक चार मंजिला इमारत की छत पर ले गया था।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद बच्ची को उसके घर के पास छोड़ दिया। हालत खराब होने की वजह से बच्ची कई घंटे अस्पताल में एडमिट थी।
पुलिस ने आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों, नौकर और घरों में काम करने वाले लोगों को एकत्रित कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया था, मगर आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन