आग लगाने से पहले बूढ़ी महिला से किया था रेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश- पार्ट 2 में वृद्धा रेखा दुग्गल (82) के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हो गया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने किया है। बेटी के बृहस्पतिवार तड़के अमेरिका से लौटने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी केखिलाफ और धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस ने आरोपी नौकर नीरज को चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है।
ऐसे फंस गया आरोपी
आरोपी ने दुष्कर्म के बाद वृद्धि को जला दिया और आग लगने से हुई मौत दिखाने का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कमरे को ध्यान से देखा तो एसी तो जला हुआ था मगर कहीं भी बिजली के तार नहीं जले थे।
कमरे की दीवार काली नहीं पड़ी थी। संदेह होने पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। इस विभागों की टीमों ने जांच में पाया कि आग खुद ही नहीं लगी, बल्कि लगाई गई है।