{"_id":"5a44eb1b4f1c1bce6d8b698f","slug":"rape-with-minor-girl-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाकर किया रेप, फिर हुआ ऐसा..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाकर किया रेप, फिर हुआ ऐसा..
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी को प्रहलादपुर, दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी ने जब उस पर शादी का दबाव डाला तो वह मुकर गया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए दिल्ली के प्रहलादपुर थाने में भेज दी है।
विज्ञापन
सूरजकुंड थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पीड़िता की उम्र 16 साल है, वह सूरजकुंड क्षेत्र में रहती है और एक निजी संस्थान में नौकरी करती है। वहां उसकी पहचान मेहतरु डेरा निवासी गब्बर किशन उर्फ गब्बर से हुई।
विज्ञापन
दोनों के बीच दोस्ती हो गई। किशन किशोरी से कहने लगा कि वह उससे शादी करना चाहता है। किशोरी उसकी बातों में आ गई। गत 11 नवंबर को किशन ने फोन करके उसे नई दिल्ली में तिगड़ी क्षेत्र में बुलाया।
विज्ञापन
वह ऑटो पकड़कर वहां पहुंची। किशन उसे अपने दोस्त कमल के घर ले गया। आरोप है कि गब्बर ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 10 दिसंबर को उसने फिर से किशोरी को प्रहलादपुर पुल के पास बुलाया। इस बार वह उसे अपने दोस्त सन्नी के घर ले गया।
सन्नी व उसके परिवार वाले घर के बाहर गए हुए थे। आरोपी ने वहां भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी ने उससे शादी की बात की तो वह मुकर गया।
इस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म दिल्ली में हुआ है, इसलिए मामला दर्ज कर उसे जांच के लिए दिल्ली पुलिस के पास भेज दिया गया है।