ग्रेटर नोएडाः किशोरी को उसी का MMS दिखाकर रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में एक दलित किशोरी के साथ रेप के आरोपी को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किशोरी का एमएमएस बनाया था, जिसको दिखाकर लगातार उसके साथ संबंध बनाए थे।
किशोरी ने परिजनों से शिकायत की, जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दादरी कोतवाल रविकांत पाराशर ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग दलित युवती ने शनिवार को तहरीर देते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।
पुलिस ने आरोपी युवक आमिर के खिलाफ रेप के अलावा एससी-एसटी एक्ट और पासको एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार देर रात आमिर को दादरी के नई आबादी से गिरफ्तार कर लिया गया।
आमिर ने किशोरी का एमएमएस भी बनाया था, जिसे दिखाकर युवती को ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। कई बार उसको जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
स्टूडियो संचालक के घर से गहने लेकर नौकरानी फरार
गुड़गांव के मदनपुरी इलाके में रहने वाले स्टूडियो संचालक के घर से नौकरानी लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई। घरवालों को जब इसका पता चला तो पुलिस को जानकारी दी गई। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्टूडियो संचालक कपिल अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिन पहले उन्हें एक शादी में शरीक होने के लिए जाना था। शाम को जब उनकी पत्नी ने पहनने के लिए गहने निकालने को देखे तो वे नहीं मिले। पूरे घर को छान मारा लेकिन गहने नहीं मिले।
स्टूडियो संचालक ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले ही उनके घर में काम करने वाली नौकरानी उषा छुट्टी पर चली गई थी। उन्होंने नौकरानी पर गहने चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया। घरवालों के अनुसार करीब 25 तोला सोने के जेवरात थे जिनकी लाखों की कीमत है।
सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई धर्मबीर के अनुसार पुलिस महिला की तलाश कर रही है जिसके बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।