फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with eighteen months old girl at hauz khas

हौजखास में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, लोगों ने की आरोपी की जमकर पिटाई

Wed, 15 Nov 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Nov 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
rape with eighteen months old girl at hauz khas
demo pic

दक्षिण दिल्ली के हौजखास थाना इलाके में डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। जिस आरोपी को बच्ची की देखभाल के लिए रखा था उसी ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

विज्ञापन


बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के निजी अंगों पर काफी चोटें लगी हैं। इस कारण बच्ची के कई ऑपरेशन हुए हैं।
विज्ञापन


हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी। आरोपी पीड़ित बच्ची के पिता का कर्मचारी था। पुलिस अधिकारी बच्ची की हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के पिता मैन पावर सप्लाई का काम करते हैं

rape with eighteen months old girl at hauz khas
रेप - फोटो : self

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्ची नैना(बदला हुआ नाम, डेढ़ वर्ष)अपने माता-पिता के साथ शाहपुरजाट गांव, हौजखास में एक छोटे से कमरे में रहती है। बच्ची के पिता सुरेश (बदला नाम) ने हाल में मैन पावर सप्लाई का व्यवसाय शुरू किया था।

सुरेश की पत्नी भी घरों में काम करती है। मधुवनी, बिहार निवासी संतोष (26) सुरेश का कर्मचारी था। वह रात में सुरेश की कंपनी में काम करता था और दिन में उसके घर में रहकर उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची की देखभाल करता था।

संतोष यहां इसलिए रहता था कि उसका अलग जगह रहने का किराया बच जाता था। सुरेश इसलिए रहने देता था कि उसकी बच्ची की माता-पिता की अनुपस्थिति में देखभाल हो जाती थी।

बच्ची को बाथरूम कराने ले जाने के बहाने किया दुष्कर्म

rape with eighteen months old girl at hauz khas
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO

आरोपी संतोष सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बच्ची को बाथरूम कराने ले गया था। उस दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची लहुलूहान हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे नैना की मां काम करके घर लौटी तो उसने बच्ची को लहुलूहान पाया। उसने उसकी जानकारी पति सुरेश को दी।

मां बच्ची को सफदरजंग अस्पताल ले गई। अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची का ऑपरेशन हुआ है। हालांकि डॉक्टर बच्ची को खतरे से बाहर बता रहे है। सुरेश ने सोमवार शाम को इसकी जानकारी पुलिस को दी।

हौजखास थाना पुलिस ने पोक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्जकर आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी संतोष की मौके पर ही खूब पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया था।

गलती का एहसास होने पर मौके से नहीं भागा था आरोपी

rape with eighteen months old girl at hauz khas
बाबा गिरफ्तार - फोटो : File Photo

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि जब वह बच्ची को टॉयलेट कराने ले गया था उस दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद उसने अपनी गलती का एहसास हुआ था। गलती का एहसास होने के कारण वह मौके से भागा नहीं, बल्कि वहीं बैठ गया था। उसका कहना है कि उसने बच्ची के साथ ऐसा कर बहुत बड़ा पाप किया है। स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed