आठवीं की छात्रा को कार में अगवा कर दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रणहौला में आठवीं की एक छात्रा को कार में अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़ित छात्रा की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर विकासपुरी निवासी आरोपी नितिन (26) को गिरफ्तार कर लिया है। वह विकासपुरी स्थित कांगड़ा निकेतन की गाड़ी चलाता है।
पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय किशोरी सपरिवार रणहौला इलाके में रहती है और सरकारी स्कूल में पढ़ती है। शनिवार शाम किशोरी ने खाने में बताया कि गत शनिवार दोपहर में वह विकास नगर के कमांडो चौक के पास से गुजर रही थी।
तभी नितिन एसेंट कार से वहां पहुंचा और उसे कार में अगवा कर लिया। उसके बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है।
युवती की बर्थडे पार्टी में लूट अस्मत
दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में जन्मदिन की पार्टी में एक युवती से जबरदस्ती करना तीन गेस्ट हाउस कर्मियों को भारी पड़ गया। युवती ने तीनों युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।
वहीं आरोपियों का कहना है कि उनके बीच रुपये को लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती मुनिरका इलाके में रहती है। रविवार देर रात युवती ने पुलिस को फोन कर बताया कि गेस्ट हाउस में काम करने वाले तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। शिकायत में युवती ने बताया कि गेस्ट हाउस में काम करने वाले कर्मचारी अनिल से उसकी जान पहचान है।
रविवार रात अनिल का जन्मदिन था। इस दौरान अनिल ने उसे बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद अनिल के साथ-साथ उसके दो दोस्त रमेश और विकास भी उससे जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने के बावजूद उन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसका मेडिकल जांच करवाई। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया।