{"_id":"573f35944f1c1b6f64ac7024","slug":"rape-with-12th-student-disclosed-due-to-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, बीमारी के चलते हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, बीमारी के चलते हुआ खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 21 May 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी देवेंद्र के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से उप्र की रहने वाली छात्रा अपने परिवार के साथ सेक्टर 10 में रहती है।
विज्ञापन
उसके पड़ोस में ही आरोपी भी अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता व आरोपी की मां एक ही कंपनी में काम करती हैं। आरोपी युवक का छात्रा के घर आना-जाना था। कुछ दिन पहले छात्रा के प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन के चलते परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया।
विज्ञापन
वहां जांच के बाद पूरा प्रकरण सामने आया। परिजनों ने पूछताछ की तो छात्रा ने बताया कि काफी समय पहले देवेंद्र ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद परिजन उसे लेकर सेक्टर-10 थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया। वहीं आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन