{"_id":"5977919a4f1c1b2e718b47f7","slug":"rape-of-a-four-year-old-girl-the-accused-absconded-on-the-girl-s-shouting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने चार साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, बच्ची चिल्लाई तो भाग गया आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने चार साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, बच्ची चिल्लाई तो भाग गया आरोपी
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के नाथुपुर एरिया में मंगलवार को करीब चार वर्षीय नाबालिग से उसके पड़ोसी युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी पास के ही लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्ची को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नाथुपुर एरिया में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है और घरों में काम करती है। रोजाना की तरह वह अपनी बच्ची को घर पर अकेला छोड़कर घरों में काम करने गई थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला करीब 22 वर्षीय सद्दाम उसे अपने बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ रेप किया।
बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने शुरू हुए तो आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दाखिल कर लिया है।
विज्ञापन
एसीपी धारणा यादव ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में दाखिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी एक कंपनी में नौकरी करता है। फिल्हाल आरोपी फरार है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।