असिस्टेंट मैनेजर ने पिस्टल दिखाकर लूटी आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब पांच माह पूर्व किसी जानकार के जरिये उसकी मुलाकात किशन डबास से हुई। वह बीएसईएस में सहायक मैनेजर है।
किशन ने सरला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी नौकरी के बहाने उससे मिलने लगा। हालांकि अकसर वह कोई न कोई बहाना बनाकर नौकरी दिलाने की बात टाल दिया करता था।
होटल में ले जाकर रेप
सरला का आरोप है कि किशन ने रविवार को मिलने के बहाने महिपालपुर में बुलाया। वह पीड़िता को नौकरी दिलाने की बात कर किसी से मिलाने के लिए एक होटल में ले गया था।
सरला का आरोप है कि यहां पर आरोपी ने पिस्टल दिखाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया।
पीड़िता ने बाहर निकलते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी किशन को दबोच लिया। साथ ही उससे लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर लिया है।