फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape in the hotel after drinking wine.

होटल में शराब पिलाकर युवती के साथ रेप

Thu, 20 Nov 2014 11:09 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rape in the hotel after drinking wine.

दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में शराब पिलाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी मित्र के प्रेमी के कजन पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नबी करीम निवासी 20 वर्षीय युवती अपनी फ्रेंड मीनाक्षी, उसके प्रेमी सन्नी और सन्नी के कजन प्रदीप के साथ बुधवार को पहाड़गंज स्थित स्वीट ड्रीम होटल गई थी। वहां सभी ने शराब पी।
विज्ञापन


देर रात पीड़िता ने पुलिस से दुष्कर्म होने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि सन्नी और उसके कजन ने उसे जबरदस्ती शराब पिला दी और नशे में प्रदीप ने सन्नी के सामने दुष्कर्म किया। पहाड़गंज थाना पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रदीप लुधियाना का रहने वाला है। वह इन दिनों अपने मामा के बेटे सन्नी के पास घूमने आया था। सन्नी नबी करीम का रहने वाला है और नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पत्नी से झगड़ा होने पर लगाई फांसी

Rape in the hotel after drinking wine.

दिल्ली के बवाना में बृहस्पतिवार सुबह पत्नी से झगड़ा होने पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुइसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पत्नी पर शक करते हुए लगातार झगड़ा करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान संदीप (30) के रूप में हुई। पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह औचंदी गांव निवासी संदीप के खुदकुशी कर लेने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होता था।

दोनों एक दूसरे पर शक करते थे। झगड़ा होने के बाद पत्नी मादीपुर स्थित अपने मायके चली जाती थी। बुधवार रात भी झगड़ा करने के बाद संदीप की पत्नी मायके चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed