फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape in delhi rohini.

नौकरी देने के लिए फ्लैट पर बुलाकर रेप

Thu, 27 Nov 2014 08:34 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
Rape in delhi rohini.

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में नौकरी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय युवती रानीबाग इलाके में रहती है।

विज्ञापन


बुधवार को उसने प्रशांत विहार थाने पहुंचकर 29 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। शिकायत में उसने बताया कि वह मंगलवार को कंझावला एसडीएम कार्यालय में योगेश से मिली।
विज्ञापन


योगेश ने उसे वहीं नौकरी देने का आश्वासन देकर बुधवार को सेक्टर-11 रोहिणी के एक फ्लैट पर बुलाया। युवती का आरोप है कि फ्लैट पर योगेश ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर जबरन किशोरी से किया दुष्कर्म

Rape in delhi rohini.

फरीदाबाद से सटे पलवल कैंप थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को पीड़िता के पड़ोसी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी के पिता ने कैंप थाना पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह मजदूरी करता है। बुधवार को वह काम पर गया हुआ था। उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। देर शाम उनके पड़ोस में ही रहने वाले 22 वर्षीय मंगल (बदला हुआ नाम) ने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया।

आरोपी ने घटना को किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने रात को घर पहुंचे पिता को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed