युवती का हाथ टूटने के बाद भी करता रहा रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक बदमाश ने जबरन 25 साल की महिला को अगवा कर दुष्कर्म किया। महिला अपनी आबरू बचाने के लिए पहली मंजिल से भी कूद गई। लेकिन बावजूद इसके आरोपी उसे उठाकर ले गया। भीड़ ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बांग्लादेशी सुमन (28) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सपना (25)(बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ जमरूदपुर, गांव की झुग्गी में अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती है। यह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की कोठियों में काम करती है। शनिवार रात को सपना अपने घर पर मौजूद थी। इस बीच सुमन नामक बदमाश जबरन इसके घर में घुस गया। जान से मारने की धमकी देकर सपना के साथ रेप का प्रयास किया। आबरू बचाने के लिए सपना पहली मंजिल से नीचे कूद गई।
विरोध करने पर सुमन ने उसके पति को भी बुरी तरह पीटा। इधर नीचे कूदने से सपना का हाथ टूट गया। इसके बाद भी सुमन उसे जबरन उठाकर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के तैमूर नगर इलाके में ले आया। इधर भीड़ ने तैमूर नगर के एक मकान में सुमन को रंगे हाथों पकड़ लिया। सपना भी बेहोशी की हालत में वहां मिल गई। खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुमन को पुलिस के हवाले कर सपना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अवैध झुग्गियों में मासूमों से करता रहा हैवानियत
गुड़गांव के वजीराबाद गांव में पश्चिम बंगाल की विधवा को अर्धनग्न कर सरेराह मारपीट करने के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म के मुख्य आरोपी बिल्लू ने कई और कारनामों का खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान पता चला वजीराबाद समेत आसपास के क्षेत्र में अवैध झुग्गियों में बिल्लू और उनके साथियों का उगाही का खेल चल रहा है। जांच में हुडा के कई कर्मचारियों की मिलीभगत की भी बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लेकर इनके पूरे नेटवर्क की पता लगाने में जुट गई है।
मुख्य आरोपी से पूछताछ में बताया कि वजीराबाद समेत हुडा सेक्टरों के आसपास बसी अवैध झुग्गियों को 600-600 रुपये प्रतिमाह किराये पर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का आरोपियों के एक साथी से पैसों को लेकर भी लेनदेन था। इसके तार बिल्लू से भी जुड़ रहे हैं। बिल्लू पर झगड़े और मारपीट का एक मामला पहले से ही दर्ज है। पैसों की बात को लेकर चल रही अनबन के बाद बिल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
इसके बाद पुलिस की जांच में नया मोड़ आ गया है। एसीपी क्राइम एक राजेश कुमार के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी बिल्लू को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि शनिवार रात वजीराबाद गांव में पुलिस ने छापेमारी कर बिल्लू के घर में बंधक बनाकर रखी गई विधवा को मुक्त कराया था।