फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape criminal ran away from police custody

पुलिस को चकमा देकर रेप का आरोपी फरार

Sun, 11 May 2014 01:58 PM IST
Updated Sun, 11 May 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
Rape criminal ran away from police custody

फरीदाबाद पुलिस की लापरवाही के चलते एक कैदी जो रेप केस में सात साल की सजा काट रहा था पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

विज्ञापन


फरीदाबाद के बीके अस्पताल से शनिवार सुबह एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वह दुष्कर्म के मामले में नीमका जेल में सात साल की सजा काट रहा था।

उसे छह मई को इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी निगरानी चार पुलिसकर्मी कर रहे थे। ऐसे में उसका फरार हो जाना कई सवाल खड़ा करता है।

ऑपरेशन के लिए लाया गया था बीके अस्पताल

Rape criminal ran away from police custody

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीपक(26) नीमका जेल में सात साल की सजा काट रहा था। उस पर थाना सारन में पिछले वर्ष दुष्कर्म के रोप ए 6 मई को उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसके साथ चार पुलिसकर्मियों एएसआई हजारी, सिपाही सुरेश, समें मामला दर्ज हुआ था। वह भड़ाना चौक का निवासी है। बताया गया है कि उसे हर्निया की शिकायत थी।

ऑपरेशन के लितीश व प्रवीण की ड्यूटी लगाई गई थी। ऑपॅरेशन के बाद दीपक को तीसरी मंजिल पर कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस एक पुलिसकर्मी था ड्यूटी पर तैनात

Rape criminal ran away from police custody

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह दीपक के पास ड्यूटी पर केवल प्रवीण तैनात था, जबकि बाकी तीनों पुलिसकर्मी गायब थे। साढ़े आठ बजे दीपक बाथरूम जाने की बात कह कर वहां से चला गया, लेकिन लौटकर नहीं आया।

शनिवार देर शाम तक लापरवाह पुलिसकर्मियों पर पुलिस विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कैदी के परिजनों व अन्य जानकारों के यहां थाना सारन क्षेत्र के डबुआ कॉलोनी आदि इलाकों में छापेमारी की गई है। शनिवार रात पुलिस पीआरओ देवदत्त ने फोन पर दावा किया है कि कैदी वापस अस्पताल लौट आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed