10 साल साथ रहे, अब लगाया रेप का आरोप
फरीदाबाद के थाना बल्लभगढ़ की आदर्श नगर चौकी क्षेत्र में दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में बृहस्पतिवार रात तक केस दर्ज नहीं हो सका था।
पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत की है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पति से अलग रह रही थी महिला
एसएचओ महाराज सिंह ने बताया कि महिला के बच्चे हैं, वह अपने पति से अलग रह रही है। उसने जिस युवक पर आरोप लगाया है वह उसके साथ पिछले करीब 10 वर्षों से बिना शादी के रह रहा है।
अब उस महिला ने उसी युवक के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जा रही है।