बेटा रेप कर रहा था, बाप निगरानी में खड़ा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के दौलतपुरा में पड़ोसी युवक ने 11वीं क्लास की छात्रा को घर में खींचकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी की।
इस मामले में सिहानी गेट कोतवाली में छात्रा के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें पड़ोसी युवक और उसके पिता को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल दोनों फरार हैं।
घटना के बाद से युवती काफी ज्यादा सहमी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बेटी के रोने की आवाज सुन पहुंचे घरवाले
पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी शहर के एक नामी इंटर कालेज में 11वीं क्लास में पढ़ती है। बुधवार रात उनकी बेटी घर से पानी लेने के लिए निकली थी।
जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो वे उसे तलाशने पहुंचे। पड़ोसी के घर से बेटी के रोने की आवाजें आईं तो वे वहां पहुंचे। पड़ोसी का घर बाहर से बंद था। आरोपी युवक का पिता गेट पर खड़ा था।
वह जबरन घर में घुसे और बेटी को मुक्त कराया। बेटी ने रो-रोकर उन्हें आपबीती सुनाई। एसएचओ यतेश पुनिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।