{"_id":"574c3f3d4f1c1b0e76108aff","slug":"rape-by-a-neighbor-found-the-baby-alone-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बच्ची को अकेला पाकर पड़ोसी ने मासूम से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में बच्ची को अकेला पाकर पड़ोसी ने मासूम से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 31 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेल्टा-1 स्थित झुग्गियों में रहने वाली पांच वर्ष की बच्ची से रविवार को पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन की शिकायत पर सूरजपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धाराओं में पोक्सो एक्ट लगाकर उसे जेल भेज दिया है। मूलरूप से जिला महोबा निवासी अजय डेल्टा-3 स्थित झुग्गियों में रहता है। वह श्रमिक के रूप में एक बिल्डर साइट पर कार्य करता है।
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार को उसने यहीं पास में रहने वाले एक परिवार के घर में घुस गया। यहां दंपति घर से कुछ दूरी पर था। वहीं, पांच वर्ष की बच्ची घर में अकेली थी। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन घर की ओर दौड़े तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने थाना सूरजपुर में मामले की शिकायत दी। थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने उसे डेल्टा-3 से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।