गैंगरेप में असफल होने पर की हत्या की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में एक युवक ने पड़ोस की किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब आरोपी अपने मंसूबे को अंजाम देने में असफल रहा तो युवक ने हत्या करने का भी प्रयास किया।
आरोपी ने चाकू से किशोरी की गर्दन पर हमला किया लेकिन उसने बचने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो चाकू हाथ में लग गया। जिससे किशोरी घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति रिक्शा चलाता है और उसकी पत्नी घरों में साफ-सफाई का काम करती है।
दंपत्ति मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रिक्शा चालक और उनकी पत्नी शुक्रवार को रोज की तरह अपने काम पर चले गए। उनके जाने के बाद पड़ोस का एक युवक अपने तीन साथियों के संग किशोरी के घर में घुस गए।
वो तीन थे, युवती अकेले
तीन युवक गेट पर खडे़ हो गए और एक युवक घर के अंदर कमरे में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया मगर कमरे में बंद होने के कारण किसी को आवाज सुनाई नहीं दी। युवक ने किशोरी द्वारा विरोध करने पर चाकू निकाला और उसे डराया धमकाया।
जब किशोरी नहीं मानी तो बात खुलने के डर से आरोपी ने चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। लड़की ने चाकू के हमले से बचने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो चाकू हाथ में लग गया। जिससे वह घायल हो गई और तेज से शोर मचाया तो आसपास से गुजरे लोगों ने आवाज सुनी और मद्द करने के लिए आवाज लगाई कि वह आ रहे हैं।
इतना सुनकर आरोपी युवक के हौसले पस्त हो गए और कमरा खोलकर दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस और पीड़ित दंपत्ति को दी गई। पुलिस ने घायल लड़की को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और पीड़ित पिता की ओर से मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस ने यहां भी कारीगरी दिखाते हुए दुष्कर्म के प्रयास और हत्या के प्रयास को मात्र छेड़छाड़ और मारपीट में दर्ज किया है।
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत मिली थी। अगर दुष्कर्म के प्रयास और हत्या के प्रयास का मामला है तो जांच कराकर उन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी तथा आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।