फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape and fraud charges on bjp leader

बीजेपी नेता ने पार्टी के साथ भी किया धोखा!

Thu, 29 May 2014 01:40 AM IST
Updated Thu, 29 May 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
rape and fraud charges on bjp leader

महिला वकील से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार अलीगढ़ के भाजपा नेता ओमप्रकाश नायक को पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


महिला वकील की शिकायत पर अदालत ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद वेलकम थाना पुलिस ने मंगलवार को नायक को कड़कड़डूमा कोर्ट के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


आरोपी नेता पर रेप के दो मामले दिल्ली के दो थानों में पहले से ही दर्ज हैं।

पार्टी के साथ भी किया धोखा!

rape and fraud charges on bjp leader

बुधवार को कड़कड़डूमा अदालत के एमएम मुनीष गर्ग के समक्ष नायक को पेश किया गया। पुलिस ने पत्नी सावित्री की गिरफ्तारी के लिए अदालत से नायक का एक दिन का रिमांड मांगा।

गवाह पर झूठा बयान देने के लिए दबाव डालने के आरोप में वेलकम पुलिस ने भी नायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मालूम हो कि नायक पूर्व में भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव का राष्ट्रीय प्रभारी, ऑल इंडिया बंजारा संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा करता है। उसने पार्टी के लेटर हेड पर पत्राचार भी कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed