डीयू की छात्रा से रेप, MMS बनाकर ब्लैकमेलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना हो रही रेप की घटनाओं ने पुलिस की भी नाक में दम कर रखा है।
बर्थडे मनाने के बहाने एक छात्रा से रेप और एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
छात्रा को ब्लैकमेल कर रेप करने और पैसे ऐंठने वाले व्यवसायी के इस कारनामे में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। पति-पत्नी ने मिलकर उसे इतना सताया कि वह मानसिक रूप से बीमार हो गई।
बेहोश करके किया रेप
पुलिस के मुताबिक सीमापुरी निवासी 23 वर्षीय छात्रा डीयू से पत्राचार से बीए की पढ़ाई कर रही है। 2012 में नेहा मां के साथ सत्संग में जाया करती थी।
यहां उसकी मुलाकात शालिनी अरोड़ा और उसके पति राजीव से हुई। दोनों परिवारों में घनिष्टता बढ़ गई। अक्तूबर 2012 में राजीव, छात्रा को उसका बर्थडे मनाने के बहाने एक मॉल में ले गया।
आरोप है कि इस बीच कार में राजीव ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया और उसके बाद दुष्कर्म किया।
MMS बनाया फिर घर बुलाकर किया रेप
रेप करने के बाद आरोपी ने छात्रा की अश्लील फोटो खींच ली और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद राजीव ब्लैकमेल कर छात्रा से रुपये व जेवरात ऐंठने लगा। विरोध करने पर उसने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी।
छात्रा ने बताया कि राजीव ने अपने घर बुलाकर भी उससे दुष्कर्म किया। वारदात में राजीव की पत्नी भी शामिल थी। बार-बार रेप और ब्लैकमेलिंग की शिकार हुई छात्रा की मानसिक स्थिति खराब हो गई।
उसका इहबास अस्पताल में इलाज चला। करीब दो साल से परेशान छात्रा ने चार दिन पहले पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।