फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape after fake marriage in gurgaon

झूठी शादी रचाकर युवती से महीनों करता रहा रेप

Fri, 30 May 2014 08:40 PM IST
Updated Fri, 30 May 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
rape after fake marriage in gurgaon

गुड़गांव के उद्योग विहार स्थित निजी कंपनी के मैनेजर पर अपनी सहकर्मी के साथ शादी का ढोंग रचाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि मैनेजर ने झूठी शादी रचा कर उसके साथ कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था जबकि वह पहले से शादीशुदा है। युवती की शिकायत मिलने पर पुलिस भी हैरान रह गई।

सिविल लाइन थाना में तुरंत एक्शन लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

मंदिर में की थी शादी

rape after fake marriage in gurgaon

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उद्योग विहार स्थित जिस कंपनी में वह काम करती थी उसी में मैनेजर पद पर विष्णु पीर सिंह तैनात था।

दोनों के बीच जान-पहचान होने के बाद दोस्ती हो गई जिसमें आरोपी विष्णु ने अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई। युवती ने बताया कि पिछले साल वह राजीव नगर में एक किराये के घर में रहती थी। जहां पर विष्णु अक्सर आता-जाता रहता था।

इसी साल फरवरी में आरोपी ने उससे मंदिर में शादी कर ली और फिर उसी के साथ रहने लगा। जिसमें आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते कंपनी ने निकाला

rape after fake marriage in gurgaon

युवती का कहना है कि आरोपी ने अपने शादीशुदा होने की बात उससे छिपाई थी। बात उस समय खुली जब कुछ दिनों पूर्व उसकी पत्नी यहां पहुंची और उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विष्णु उसकी पत्नी अनीता और राकेश के खिलाफ 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। जहां कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की सूचना कंपनी प्रबंधन को मिलने के बाद कुछ दिनों पूर्व दोनों को कंपनी से निकाल भी दिया गया था। इस संबंध में आरोपी की पत्नी और उसके साथी की तलाश की जा रही है जिन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed