फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape accused misguided court in gurgaon

दुष्कर्म के आरोपी की जमानत के लिए कोर्ट को किया गुमराह

Fri, 15 Apr 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 15 Apr 2016 09:00 AM IST
सार

  • दिया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज 
  • दुष्कर्म के आरोपी की जमानत के लिए कोर्ट को किया गुमराह
  • दिया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

विज्ञापन
rape accused misguided court in gurgaon

विस्तार

दुष्कर्म के एक आरोपी को उसकी मां ने जमानत के लिए कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन यह तरीका भी काम नहीं आया। अदालत के आदेश पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी की मां के ख्चिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सदर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। जांच अधिकारी एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि रूबेल रहमान पुत्र जलालुद्दीन के खिलाफ पिछले साल एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


लड़की की शिकायत पर सदर थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की जमानत के लिए उसकी मां ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में अर्जी दी थी और बताया था कि वारदात के वक्त उसके बेटा जुवेनाइल था और उम्र 14-15 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स बंध में जमानत के लिए उसने कोर्ट में जन्म प्रमाण पत्र भी दिया। इस बाबत कोर्ट द्वारा इस जन्म प्रमाण पत्र के सत्यता की जांच कराई गई। जहां से जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया वहां जांच टीम को पता चला कि इस नाम की कोई एंट्री नहीं हुई है।


जांच टीम ने कोर्ट को इस प्रकरण से अवगत कराया जहां मामले को कोर्ट ने गंभीरता से संज्ञान में लिया और इसे संज्ञेय अपराध माना। कोर्ट ने माना कि इस तरह के फर्जीवाड़े से गुमराह किया गया है और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed