फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raodrage in delhi, scooty riders breaks car driver leg after car touches scooty

रोडरेज : कार टच हो जाने पर स्कूटी सवारों ने तोड़ी चालक की टांगें

Wed, 06 Apr 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
raodrage in delhi, scooty riders breaks car driver leg after car touches scooty
रोडरेज में तोड़ी गई गौरव की टांग - फोटो : अमर उजाला
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
द‌िल्ली के मौर्या एन्क्लेव के मधुबन चौक पर मंगलवार दोपहर कार टच कर जाने पर स्कूटी सवार युवक व उसके दोस्तों ने कार चालक पर रॉड से हमला कर दिया। पिटाई से कार चालक की दोनों टांगें टूट गईं। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गौरव शर्मा सपरिवार मॉडल टाउन इलाके में रहता है। वह ठेकेदारी करता है। मंगलवार दोपहर वह अपनी स्विफ्ट कार से रोहिणी जा रहा था। मधुबन चौक के पास उसकी कार सामने से जा रही एक स्कूटी से टच कर गई। इससे गुस्साए स्कूटी चालक गौरव को गाली देने लगा। गौरव के गाड़ी रोकते ही दोनों के बीच बहस होने लगी।
विज्ञापन
इसके बाद गौरव अपनी कार में बैठकर जाने लगा। इसी दौरान स्कूटी सवार के कुछ दोस्त वहां पहुंच गए। उन लोगों ने कार का दरवाजा खोलकर बेल्ट लगाए बैठे गौरव के दोनों पैर को बाहर निकाला और उसके रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव ने परिवार के लोगों को फोन कर बुलाया और उनकी मदद से अस्पताल में भर्ती हुआ। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और गौरव से पूछताछ की। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि गौरव के दोनों पैर टूट गए हैं। पुलिस को घटनास्थल पर कुछ चश्मदीद ने स्कूटी का नंबर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed