फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ran after hoodwinking the police sergeant dismissed

बर्खास्त हवलदार पुलिस को चकमा देकर भागा

Fri, 06 Jan 2017 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 06 Jan 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
Ran after hoodwinking the police sergeant dismissed
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic

चार बर्खास्त पुलिस कर्मियों में से एक हवलदार को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह उसके गांव हींगनपुर में दबिश देकर पकड़ लिया, लेकिन उसके परिजनों और समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इस बीच हवलदार वहां से भाग निकला। डीएसपी का कहना है कि आरोपी को जल्द ही सलाखाें के पीछे भेजा जाएगा। आज के मामले में पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


दबिश में शामिल पिनगवां थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार सुबह हींगनपुर पुहंची और आरोपी बर्खास्त हवलदार महबूब को दबोच लिया। इसी समय आरोपी के परिजन और उसके समर्थकाें ने हंगामा कर दिया। इसी बीच महबूब पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम वहां से वापस आ गई।
विज्ञापन


पुन्हाना के डीएसपी सुभाष वशिष्ठ ने बताया कि करीब ढेड़ साल पहले सीआईए होडल में कार्यरत हवलदार महबूब सहित कई पुलिस कर्मियों ने राजस्थान के गांव बोनवाडी निवासी कुंदन लाल को नकली नोट और अफीम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद कुंदन लाल ने अपने आप को बेगुनाह बताते हुए चंदीगढ़ एवं पंजाब हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद इस मामले की जांच रेवाड़ी रेंज की आईजी ममता सिंह को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ममता सिंह ने अपनी जांच में पाया कि एएसआई महमूद की राजस्थान के गांव बोनवाडी में आस मोहम्मद नाम के आदमी से रिश्तेदारी है। राजस्थान में हुए पंचायत चुनाव में कुंदन लाल को आस मोहमद ने हरा दिया था और फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर कुंदन ने अदालत में मामला डाल रखा है।

जिसका फैसला कराने का दबाव बनाने के लिये एएसआई महमूद के इशारे पर सीआईए होडल में कार्यरत तत्कालीन पुलिस कर्मी महबूब, मुस्ताक और साजिद ने रंजिशन कुंदन लाल को फंसाया था। आईजी की जांच के बाद पलवल पुलिस कप्तान ने एएसआई महमूद, सिपाही महबूब, हवालदार मुस्ताक और सिपाही साजिद को बर्खास्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दिये थे।

 डीएसपी ने बताया कि कुंदन लाल की शिकायत पर बर्खास्त एएसआई महमूद, सिपाही महबूब निवासी हींगनपुर, हवलदार मुस्ताक निवासी शाहचौखा और सिपाही साजिद निवासी भादस के अलावा आस मोहम्मद, रफीक, इसाक निवासी बोनवाडी राजस्थान और आसु व रफीक निवासी थलचाना के खिलाफ 2 फरवरी 2016 को पुन्हाना थाने में मामला दर्ज किया गया था।


कुल 9 आरोपियों में से थलचाना निवासी रफीक को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी सभी आरोपी अदालत से भगोड़े घोषित हैं। बर्खास्त सिपाही महबूब की पत्नी वर्ष 2011 से 2016 तक गांव की सरपंच रह चुकी है। 2016 में उसकी पत्नी ने वार्ड नंबर 24 से जिला परिषद का चुनाव लड़ा लेकिन वह हाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed