{"_id":"5a8a6f744f1c1b387b8b749d","slug":"ram-rahim-s-disciple-arrested-with-pistol-and-cartridges-in-car-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया राम रहीम का चेला, ये लगे हैं आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया राम रहीम का चेला, ये लगे हैं आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
कार चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में 14 फरवरी को गोली चलाकर कार लूट के मामले में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने बाबा राम रहीम के शिष्य को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमर कॉलोनी, पूर्वी गोकुलपुर निवासी लोकेश (35) के रूप में हुई है। मामले में दूसरा आरोपी शमी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने लोकेश के पास से एक पिस्टल व कारतूस बरामद की है। पुलिस की मानें तो दुष्कर्म मामले में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा में भी लोकेश को बसों में आग लगने में ज्योति नगर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को एसीपी सुबोध कुमार गोस्वामी व अन्यों की टीम को सूचना मिली थी कि एक बदमाश एलआईजी कॉलोनी, लोनी रोड पर वारदात को अंजाम देने आने वाला है।
विज्ञापन
सूचना के बाद एसआई अखिल, हवलदार राजदीप, दीपक, नरेश ओर सिपाही अरविंद की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कार लूट की वारदात के दौरान उसने ही गोली चलाई थी।