{"_id":"a96f5a086ecec9c72a744b7ff716356c","slug":"raid-on-illegal-clinic","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमओ की नाक के नीचे चलता रहा गोरखधंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएमओ की नाक के नीचे चलता रहा गोरखधंधा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 22 Feb 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव स्वास्थ्य विभाग की जिला टीम ने शुक्रवार को पटौदी के सामान्य अस्पताल से महज 300 गज की दूरी पर स्थित एक क्लिनिक पर छापा मारकर यहां चल रहीं अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है।
खास बात है कि पटौदी के एसएमओ की नाक तले यह अवैध क्लिनिक छह माह से अधिक समय तक चल रहा था। ऐसे में जहां क्लिनिक संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं विभागीय लापरवाही की जांच भी शुरू कर दी गई है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने बताया कि शिकायत मिली थी कि पटौदी के वार्ड नंबर पांच में श्रीकृष्णा मेटरनिटी क्लिनिक अवैध रूप से चलाया जा रहा है। यहां बिना किसी डिग्री के महिलाओं की डिलीवरी और गर्भपात तक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: साली के प्यार में पागल जीजा ने उसे घर बुलाकर...
सूचना मिलने पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सरीन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने जब छापा मारा तो क्लिनिक से डिलीवरी और गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण पाए गए। क्लिनिक संचालक कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी निर्मला देवी के पास प्रैक्टिस के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज नहीं थे।
छापे में बरामद सामान को जब्त करके पुलिस में क्लिनिक संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। सिविल सर्जन गुड़गांव डॉ. पुष्पा बिश्नोई का कहना है कि यह बेहद गंभीर मामला है। इसलिए जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि लापरवाही कहां और किस स्तर पर हुई है। फिलहाल, पुलिस ने क्लिनिक संचालक से पूछताछ शुरू कर दी है।