दिन में रागिनी और रात को करते थे लूटपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की अपराध शाखा ने गैंग ऑफ फोर के दो अंतरराज्जीय हाईवे लुटेरों को दबोचा है। इनकी पहचान गांव समचना, रोहतक (हरियाणा) निवासी सोमवीर सिंह (23) और नरेला (दिल्ली) निवासी प्रदीप कुमार (26) के रूप में हुई है। गैंग हाईवे पर ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक से माल लूट लेता था।
आरोपियों के पास से 80 लाख रुपये का लूटा गया माल मिला है। पुलिस नेे पीएस सदर बहादुरगढ़, पीएस पटौदी, हरियाणा और दिल्ली के नरेला समेत लूट के पांच मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
चोरी का माल खरीदने वाले दिल्ली निवासी दीपक वर्मा व योगेश कुमार उर्फ बंटी और अलवर (राजस्थान) निवासी राजू मीणा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को पता चला है कि सोमवीर हरियाणवी लोकगीतों (रागिनी) का गायक है।
हाइवे में ट्रकों को बनाते थे अपना निशाना
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया कि एसीपी ओम प्रकाश सिंह व इंस्पेक्टर पद्म सिंह राणा को सूचना मिली थी कि दिल्ली और हरियाणा में हाईवे पर लूट करने वाले गैंग ने अपना ठिकाना नरेला में बनाया हुआ है। इस पर पुलिस ने डीडीए फ्लैट नरेला से सोमवीर और प्रदीप को दबोच लिया।
बदमाशों ने बताया कि वे गैंग ऑफ फोर के सदस्य हैं। उनके गैंग में सोनीपत निवासी प्रवीन और सोनू उर्फ शीजा भी शामिल हैं। गैंग के सदस्य ट्रक चालकों से दोस्ती करके या जबरन पानी में नशीली दवा (एटिवेन) मिलाकर पिला देते थे। बाद में वे उसको सुनसान जगह पर फेेंक देते थे और ट्रक का माल लूट लेते थे।
पुलिस ने उनके पास से लूटा गया पेंट, दवाइयां, प्लास्टिक दाना, कपड़े व बुलेरो कार बरामद की है। आरोपी पकड़े गए तीनों रिसीवर को माल बेचते थे। पुलिस ने बताया कि गैंग के बाकी दोनों सदस्यों की तलाश्ा की जा रही है।