फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punks arrested after in interfare of cm akhilesh, had sought 20 million to CEO of the company

सीएम के हस्तक्षेप के बाद बदमाश गिरफ्तार, कंपनी के CEO से मांगे थे 20 लाख

Thu, 04 Aug 2016 03:43 PM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 04 Aug 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
Punks arrested after in interfare of cm akhilesh, had sought 20 million to CEO of the company
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुठभेड़ में गिरफ्तार अजीत ने साउथ कोरिया की मल्टीनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के सीईओ से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले की शिकायत सीईओ ने ढाई माह पूर्व खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद ही मुस्तैदी दिखाते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है। जिले में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो बड़ी कंपनियों व फैक्ट्रियों से रंगदारी मांगते रहते हैं। 
विज्ञापन


करीब ढाई माह पूर्व बादलपुर निवासी अजीत उर्फ जीता ने सीईओ को फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही, चार लोगों को कंपनी में नौकरी पर रखने का दबाव भी बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत ने सीईओ को धमकी दी कि अगर वह रंगदारी की रकम और नौकरी नहीं देगा तो उसकी सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। कंपनी के नोएडा सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा में ऑफिस हैं। 

सीईओ ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की थी शिकायत

Punks arrested after in interfare of cm akhilesh, had sought 20 million to CEO of the company
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

मामले की शिकायत सीईओ ने फौरन मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री ने तत्कालीन एसएसपी किरण एस. को निर्देश दिया कि रंगदारी मांगने वाले बदमाश को जल्द पकड़कर गिरोह का पर्दाफाश किया जाए। 

इस बीच एसएसपी का ट्रांसफर सीबीआई में हो गया और उनके स्थान पर एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने चार्ज संभाल लिया। घटना की जांच जारी थी और गिरोह का मुखिया लगातार सीईओ को धमकी दे रहा था। इस बीच 2 अगस्त को नोएडा क्राइम ब्रांच की क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने अजीत सहित गिरोह के पांचों बदमाशों को दबोच लिया।

'करीब ढाई माह पूर्व साउथ कोरिया की मल्टीनेशनल इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के सीईओ से 20 लाख रुपये रंगदारी व चार लोगों को नौकरी कंपनी में देने के लिए 15 हजार के इनामी अजीत ने कई बार फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत सीईओ ने मुख्यमंत्री से की थी।' - वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed