फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   psycho killer also wanted to kill the temple's priest

साइको किलर : इस छोटी सी बात को लेकर मंदिर के पुजारी की जान का प्यासा बन बैठा था नरेश

Tue, 09 Jan 2018 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 09 Jan 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
psycho killer also wanted to kill the temple's priest
psycho killer - फोटो : अमर उजाला

साइको किलर नरेश धनखड़ द्वारा छह हत्याओं को अंजाम दिए जाने के बाद बेशक शहर के लोग उसके नाम से डरने लगे हैं, लेकिन शहर के एक मंदिर का पुजारी ऐसा भी है, जो नरेश धनखड़ के नाम से पहले ही डरता है।

विज्ञापन


नरेश का उसे इतना खौफ है कि मजाक में भी कोई नरेश का नाम उसके सामने ले देता तो वह भाग कर अपने घर में जा छुपता था। बताया जाता है कि नरेश जब भी भिवानी से छुट्टी लेकर पलवल आता था तो उस पुजारी के यहां जाकर उसे धमकाता जरूरत था। नरेश की आवाज सुनते ही पुजारी घर में छुप जाता था और पुजारी की पत्नी नरेश को समझाकर वापस भेजती थी।
विज्ञापन


नरेश के बारे में उसके साथ चुनावों में ड्यूटी कर चुके एक अधिकारी ने बताया कि एक बार नरेश ने रसूलपुर रोड पर स्थित एक मंदिर के पुजारी से अपने यहां यज्ञ कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यज्ञ के बाद से नरेश जो भी काम करना चाहता, उसमें नुकसान होने लगा। इससे नरेश को लगने लगा कि पुजारी द्वारा जो यज्ञ किया गया है, वह ठीक नहीं किया गया।

फिर क्या था जब भी नरेश का दिमाग सनकता, वह मंदिर पर पहुंच जाता तथा पुजारी को धमकाने लग जाता था। उसी दिन से पुजारी के मन में नरेश का डर बैठ गया था। 

काम में ईमानदार है नरेश

psycho killer also wanted to kill the temple's priest
psycho killer - फोटो : अमर उजाला

चुनाव में साथ ड्यूटी करने वाले चीनी मिल के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने बताया कि नरेश धनखड़ एक ईमानदार अधिकारी हं। वह गलत बात बरदाश्त नहीं करता था तथा किसी को बेइमानी करते देखता था तो उसे गुस्सा आ जाता था।

नरेश अक्सर चिढ-चिढ़ा रहता था तथा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाता था। चुनाव ड्यूटी के समय एक वाकया बताते हुए अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नरेश धनखड़ से लॉग बुक भरने को बोला तो नरेश का कहना था कि जब उसने कोई खर्चा किया ही नहीं है तो वह लॉग बुक क्यों भरे।

एसआइटी जुटी हुई जांच में
एसआइटी सोमवार को भी नरेश धनखड़ के बारे में जानकारी जुटाने में लगी रही। टीम द्वारा नरेश के बारे में कई लोगों से बात कर उसके व्यवहार के बारे में भी जानकारी लेने का प्रयास किया गया है।

उधर सरकार द्वारा नरेश के हरियाणा सरकार में कृषि विभाग के एडीओ पद लगने के समय डाक्टरी जांच करने वाले अधिकारियों के बारे में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सरकार यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नरेश को कृषि विभाग के एडीओ पद पर भर्ती करते समय किस अधिकारी ने साक्षात्कार लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed