फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer shot dead car looted.

प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर कार लूटी

Sat, 28 Feb 2015 01:56 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 28 Feb 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
Property dealer shot dead car looted.

प्रॉपर्टी डीलर मुकेश चौधरी और सुप्रीम कोर्ट में स्टेनो नरेश कौशिक से दो बाइकर्स ने गन प्वाइंट पर कार लूट ली। विरोध करने पर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। गोली हाथ में लगी है।

विज्ञापन


वारदात शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे राजनगर एक्सटेंशन में जीडी गोयनका स्कूल के पास हुई। लुटेरों की तलाश में मोदीनगर, मुरादनगर और मेरठ में चेकिंग अभियान चला, मगर लुटेरे नहीं मिले।
विज्ञापन


अवंतिका कालोनी निवासी प्रापर्टी डीलर मुकेश चौधरी दोस्त नरेश कौशिक के साथ दिल्ली से गाजियाबाद लौट रहे थे। राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीडी गोयनका स्कूल के पास मुकेश और नरेश लघुशंका के लिये रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बाइक पर दो बदमाशवहां आए। भोपुरा का एड्रेस पूछने लगे और अचानक पिस्टल तान दी। कार लूटने की कोशिश करने लगे। मुकेश ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों से भिड़ गए।


बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली मुकेश के हाथ को छूकर निकल गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने घायल प्रापर्टी डीलर से कार लूट ली।

बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक मुकेश की लग्जरी कार और दूसरा बाइक लेकर मेरठ की ओर भाग गए। दोस्त नरेश ने राहगीरों की मदद से मामले की सूचना पुलिस को दी।

मेरठ रोड स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने बताया कि लुटेरों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed